क्या E20 फ्यूल आपकी कार को नुकसान पहुंचा रहा है?
क्या E20 फ्यूल आपकी कार को नुकसान पहुंचा रहा है? जबकि देश को वह बचा रहा है 1.06 लाख करोड़। E20 एक मिश्रित ईंधन है जिसमें 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है। इथेनॉल गन्ना, चावल और मक्का जैसी फसलों से तैयार किया जाता है। भारत ने 20% ब्लेंडिंग का लक्ष्य तय समय से 5 साल पहले हासिल कर लिया। जिससे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटी। 54 मिलियन टन CO2 उत्सर्जन कम हुआ। यानी लगभग 1.2 करोड़ कारों को सड़कों से हटाने जितना असर। किसानों को 1.2 लाख करोड़ से ज्यादा का भुगतान हुआ। जिससे ग्रामीण आए और रोजगार को बढ़ावा मिला। लेकिन क्या यह फ्यूल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? हाल ही की मीडिया रिपोर्ट्स में इंजन की सेहत और माइलेज को लेकर काफी सवाल उठे हैं। सरकार का कहना है नई गाड़ियों में माइलेज सिर्फ एक से 2% कम होता है। पुरानी गाड़ियों में 6% तक की गिरावट आ सकती है। नियमित सर्विसिंग कराने पर कोई बड़ा नुकसान नहीं होता। अप्रैल 2023 के बाद बनी गाड़ियां E20 के अनुकूल डिजाइन की गई है। इसीलिए फ्यूल तो अब हरियाली की राह पर है। लेकिन क्या आपकी गाड़ी भी तैयार है?
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें